Last Updated:
‘गुम है किसी के प्यार’ में फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के तलाक की अफवाहें तेज हैं. कपल काफी समय से अलग रह रहा है. साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने के कुछ समय बाद से ही दोनों के दरमियां दरार पड़ने की खबरे आ रही थीं. इस बीच नील भट्ट को मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है जिससे ये चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है.
नई दिल्ली. टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से लोकप्रिय हुए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का प्यार सीरियल के सेट पर परवान चढ़ा था. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत सेट पर हुई थी और कुछ ही समय में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. कपल साथ में बिग बॉस में भी नजर आया था,लेकिन बीते कुछ समय से उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट काफी समय से अलग रह रहे हैं जिसकी वजह से कपल के तलाक की अफवाह भी छाई हुई है. ऐश्वर्या शर्मा ने इस पर बात करते हुए कहा था कि दोनों के बीच कुछ बातों पर झगड़ा चल रहा था.
वीडियो
View this post on Instagram
![]()










