दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। प्रदेशभर में चल रहे मिशन सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को दुद्धी नगर में महिला सशक्तिकरण का संदेश देती साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीआईसी) की छात्राओं द्वारा निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल रीतिका मैम ने की।
रैली में महिला थाना प्रभारी सन्तु सरोज सहित महिला कांस्टेबल और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। छात्राओं ने कस्बे के प्रमुख चौराहों से होते हुए नगर की सड़कों पर “अब महिलाएं किसी से कम नहीं” का संदेश दिया।
सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि सरकार की ओर से मिशन महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं का मनोबल बढ़ाने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के लिए पूरे प्रदेश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मिशन सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती है, ताकि महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
![]()











