फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर और अस्सिटेंट डायरेक्टर की थी। हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में वह सिंगर शान के साथ गपशप करती दिखीं। शान ने भी कई किस्से साझा किए। फराह ने बताया कि 500 रुपये में भी काम किया है। साथ ही एक फिल्म में किस सीन से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया।
500 रुपये में क्राउड में डांसर का काम किया
फराह खान ने शान के बच्चों से पूछा कि तुम आजकल कितना कमा लेते हैं। इस पर वह मुस्कुराते हैं। फराह सिंगर शान से कहती हैं, ‘हमें से तो ज्यादा ही कमा लेते होंगे। हम तो शुरुआती दिनों में ही 500 रुपये के लिए भी काम कर लेते थे। मैंने तो क्राउड डांसर के तौर पर भी काम किया।’ शान ने भी बताया कि वह भी छोटे-मोटे शो शुरुआत में करते थे।