Last Updated:
Bigg Boss 19 के एपिसोड में फरहाना और अमाल में बर्तन धोने को लेकर झगड़ा हुआ, नेहल और फरहाना की दोस्ती पर भी सवाल उठे, गौरव खन्ना ने गेम खेलने की बात कही.
बिग बॉस 19 के 14 अक्टूबर 2025 के एपिसोड में कई क्लेश देखने को मिले. जहां एक तरफ फरहाना और अमाल में बर्तन धोने को लेकर झगड़ा हुआ तो वहीं नेहल और फरहाना के बीच भी दूरियां आने के संकेत मिले. दरअसल वीकेंड के वार के बाद से फरहाना अपने दोस्तों को लेकर शंका में हैं. मंगलवार के एपिसोड में वह गौरव खन्ना के साथ बातचीत में पूछती नजर आती हैं कि क्या नेहल की दोस्ती उनके प्रति सच्ची है?
क्या फरहाना और नेहल की टूटेगी दोस्ती
तभी से फरहाना को ये लगने लगा है कि क्या नेहल उनकी सच में दोस्त है या फिर सिर्फ गेम खेल रही हैं. इसी को लेकर उन्होंने गौरव से बातचीत की. फरहाना ने पूछा कि क्या आपको लगता है कि नेहल मेरी दोस्त है या गेम खेल रही हैं. तब गौरव खन्ना ने कहा कि उन्हें लगता है कि गेम खेल रही हैं. फिर फरहाना कहती हैं कि आपने मेरा डाउट क्लियर कर दिया.
अमाल और फरहाना के बीच झगड़ा
इसके बाद फरहाना भड़क जाती हैं और अमाल को खरी-खोटी सुनाने लगती हैं. वह कहती हैं कि अमाल को रसोई का काम छोड़ देना चाहिए. इस पर अमाल कहते हैं, “मुझे लगा कि तुम मेरी दोस्त हो, इसलिए मैंने तुम्हें इज्जत से मदद करने को पूछा.” वह कहती हैं, “मुझे इतना सम्मान मत दो.”
बीच में फिर फंसी नेहल
अमाल मलिक, घर की कैप्टन नेहल चुडासमा से कहते हैं, “अगर आप फरहाना से माफी मांगने के लिए नहीं कहेंगी तो बर्तन धोने की ड्यूटी मैं नहीं करूंगा.” फरहाना कहती हैं, “माफी मांगेगी मेरी जूती.”

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()











