Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे करवा चौथ का बताया जा रहा है. इस वीडियो में सूर्ख लाल रंग के सूट में ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं. साथ ही अभिषेक बच्चन भी हंसते मुस्कुराते दिख रहे हैं.
हाल में ही अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा. बेटे को सपोर्ट करने के लिए अवॉर्ड फंक्शन में जया बच्चन, श्वेता और नव्या भी पहुंचे थे. हालांकि इस दौरान आराध्या और ऐश्वर्या राय नजर नहीं आए. हालांकि अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे करवा चौथ के दिन का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को यूं लाल सूट में सजा-धजा देख फैंस भी खुश हो गए. इस जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं. चलिए दिखाते हैं वीडियो.
ऐश्वर्या र्या और अभिषेक बच्चन का वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. जिसमें ऐश्वर्या मुस्कुराते हुए अभिषेक से गप्पे लड़ाती दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि ये क्लिप करवा चौथ सेलिब्रेशन से है.
करवा चौथ से ऐश्वर्या राय का लुक
वायरल क्लिप में ऐश्वर्या राय ने करवा चौथ के मौके पर ट्रेडिशनल लाल चटक सूट कैरी किया. साथ ही झुमका और सिल्वर बिंदी भी लगाई. वहीं अभिषेक बच्चन ब्लैक बंदगला में दिख रहे हैं. हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि ये वीडियो नया है या पुराना. हालांकि कई फैंस इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं.
View this post on Instagram
![]()










