Last Updated:
अमिताभ बच्चन अकसर अपनी पोस्ट से लोगों को बीच में सुभुगाहट पैदा करते हैं. बीती रात उन्होंने फिर कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने रात 11 बजकर 6 मिनट पर एक पोस्ट किया, जिसको देखने के बाद लोग फिर पूछने लगे- जया जी से झगड़ा हुआ है या ये T-सीरीज का नया ट्विस्ट है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी स्टाइल के लिए मशहूर हैं. उनके पोस्ट में हमेशा ऐसे होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में उनके पोस्ट नंबर T-5533 ने फैंस को एक बार फिर हैरान कर दिया है. उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में कुछ ऐसा लिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जया बच्चन से लड़ाई न करने की बात कहकर सलाह देनी शुरु कर दी.
अमिताभ बच्चन ने क्या किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन का पोस्ट
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी सलाह
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो इसे पर्सनल लाइफ से जोड़ा तो कुछ ने उनसे पूछने की कोशिश की कि आखिर रात के समय माजरा क्या हो गया? एक यूजर ने लिखा, ‘बिग बी सर, रात 11 बजे ये क्या? जया जी से बहस तो नहीं हुई ना? सब ठीक तो है?’ दूसरे ने कहा, ‘ये T-सीरीज का नया ट्विस्ट है या घरेलू ड्रामा?’, एक अन्य ने कहा- बहुत अच्छा किया, पता नहीं आप 1973 से उन्हें कैसे झेल रहे थे.’ एक दूसरे यूजर ने कहा- आपको अबतक समझ नहीं आया? जया जी से बहस क्यों की?, एक ने फिल्म ‘सिलसिला’ की तस्वीर शेयर की है और लिखा है, ‘माफी मांग लो जया जी से, शायद वापस बुला ले.’
![]()










