नई दिल्ली. साल 2012 में ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ रिलीज हुई थी. इसमें विलेन का रोल संजय दत्त ने निभाया था. इस मूवी का गाना ‘चिकनी चमेली’ खूब पॉपुलर हुआ, जिसमें कैटरीना कैफ ने जबरदस्त डांस किया था. उन्होंने लटके-झटके मारकर फैंस के होश उड़ा दिए थे. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया था. म्यूजिक अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया था. कैटरीना कैफ के गाने को भले ही 13 साल हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. इस गाने को यूट्यूब पर 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
![]()










