ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम प्रबंधन का यह फैसला उम्मीद के अनुरूप ही है क्योंकि यह तय माना जा रहा था कि टीम प्लेइंग-11 में कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए। जेवियर बार्टलेट ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को दोहरा झटका दिया। उन्होंने पहले कप्तान शुभमन गिल को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया और फिर कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।
वापसी पर प्रभावित नहीं कर सके कोहली
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से 223 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पर्थ वनडे में खेलने से पहले कोहली भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उनकी वापसी अब तक प्रभावित नहीं कर सकी है। कोहली पर्थ में भी खाता नहीं खोल सके थे और अब एडिलेड में भी वह शून्य पर आउट हुए। यह पहली बार है जब कोहली अपने वनडे करियर में लगातार दो मैचों शून्य पर आउट हुए हैं।
![]()













