Last Updated:
Govinda Biggest Flop Film: 24 साल पहले गोविंदा की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन बनी थीं. हालांकि, यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. आईएमडीबी पर भी फिल्म को बहुत रेटिंग मिली थी.
<strong>नई दिल्ली.</strong> गोविंदा ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर एकतरफा राज किया. वह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने धमाकेदार डांस के लिए भी जाने जाते हैं. गोविंदा ने अपने करियर में गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. गोविंदा की फिल्मों के आज भी लोग दीवाने हैं

गोविंदा अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ रोमांस कर चुके हैं, जिनमें से एक हैं ऐश्वर्या राय बच्चन. दोनों ने साथ में एक मूवी की थी. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी जादू नहीं चला था. (फोटो साभार: IMDb)

एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी भी हैं. आज हम आपको गोविंदा की ऐसी ही एक फ्लॉप मूवी के बारे में बताते हैं. उस मूवी का नाम है ‘अलबेला’. (फोटो साभार: IMDb)

रोमांटिक ड्रामा फिल्म अलबेला साल 2021 में रिलीज हुई थी. इसमें हीरो थे गोविंद और ऐश्वर्या राय हीरोइन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में दोनों सितारों ने खूब रोमांस किया था. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन दीपक सरीन ने किया था. (फोटो साभार: IMDb)

‘अलबेला’ में गोविंदा और ऐश्वर्या राय के अलावा जैकी श्रॉफ और नम्रता शिरोडकर अहम किरदारों में थे. दिचलस्प बात है कि दोनों ने पहली बार साथ काम किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी थी. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले थे और ऑडियंस को भी ‘अलबेला’ इम्प्रेस कर पाने में फेल हो गई थी. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया था. (फोटो साभार: IMDb)

ऐश्वर्या राय बच्चन और गोविंदा की रोमांटिक जोड़ी को लोगों ने खास पसंद नहीं किया था. यही वजह है कि ‘अलबेला’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. (फोटो साभार: IMDb)

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, गोविंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘अलबेला’ ने भारत में 10.53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दुनियाभर में टोटल कमाई 15.76 करोड़ रुपये रही. इस मूवी का बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट फ्लॉप है. आईएमडीबी पर इस मूवी को 10 में से 3.7 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()










