कानपुर देहात में प्रदीप हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल मां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस हिरासत में आरोपी मां रुपये के लालच में आकर सब कुछ तबाह होने की बात कह कर पछतावा करती नजर आई। बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर निवासी प्रदीप (23) की 26 अक्तूबर की रात को हत्या कर शव कानपुर-इटावा हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ के पास फेंक दिया था।
पुलिस ने मंगलवार रात को अंगदपुर निवासी ऋषि कटियार उर्फ भाटिया व बुधवार को उसके भाई मयंक उर्फ ईशू को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। हत्या की योजना में प्रदीप की मां ममता का नाम भी प्रकाश में आया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने ममता को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ममता ने बताया कि उसके पति संदीप की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद उसके पड़ोसी मयंक उर्फ ईशू से संबंध हो गए। उसके साथ जीवन बिताने की चाह में ईशू ने शादी नहीं की और छोटे भाई ऋषि की शादी करवा दी।