साल 1999 में रिलीज हुई थी सूरज बड़जात्या की हम साथ साथ हैं फिल्म. जिसमें कई गाने थे और सारे के सारे हिट थे. इसका एक गाना बारात पर आधारित था. दरअसल ‘छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया’ गाना सुपरहिट है. जिसमें चतुर्वेदी परिवार के बड़े बेटे विवेक चतुर्वेदी (मोहसिन बहल) की शादी है. ऐसे में उनके छोटे भाई विनोद (सैफ अली खान) और प्रेम (सलमान खान) भैया की बारात लेकर निकलते हैं और ये गाना गाते हैं. इस गाने की खूबसूरती ये है कि इसमें 18-20 सितारे नजर आते हैं. समलान खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, मोहसिन बहल, करिश्मा कपूर, नीलम, रीमा लागू, आलोक नाथ, शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर, सतीश शाह, राजीव वर्मा, हिमानी शिवपुरी से लेकर दिलीप धवन जैसे सितारे नजर आते हैं. ये फिल्म साल 1999 की ब्लॉकस्टर थी. फिल्म की बात करें तो रीमा लागू ने मां का रोल प्ले किया था जो अपनी सहेलियों के भड़कावे में आकर अपने बड़े बेटे के साथ पक्षपात करती हैं. फिल्म का वो सीन दर्शकों को रूला तक देता है.
![]()










