Last Updated:
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के अफेयर की काफी समय से चर्चाएं हैं. फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई इस रूमर्ड कपल के बारे में जानने के लिए उत्सुक है, लेकिन अब दोनों की लेटेस्ट फोटो को देखते हुए लगता है कि कपल ने अपना रिश्ता इंस्टाग्राम ऑफिशियल कर दिया है. सामंथा और राज निदिमोरु की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रही है.
नई दिल्ली. सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों डायरेक्टर राज निदिमोरु संग अफेयर की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं. बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है. सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ कई फोटोज शेयर कीं जिसके बाद से ये चर्चाएं तेज हो गईं, लेकिन अब रूमर्ड कपल की लेटेस्ट फोटो को देखकर लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल कर दिया है. एक्ट्रेस की इस फोटो ने उनके फैंस का खूब ध्यान खींचा है.
रूमर्ड कपल की इस लेटेस्ट फोटो को देखकर लगता है कि दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है और फैंस इनकी केमिस्ट्री पर फिदा हो रहे हैं. शुक्रवार को, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इवेंट की तस्वीरें साझा कीं, जहां उन्होंने अपने परफ्यूम ब्रांड सीक्रेट अल्केमिस्ट को लॉन्च किया. कैरोसेल की आठवीं तस्वीर ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा. इस प्यार भरी क्यूट फोटो में सामंथा को राज निदिमोरु को गले लगाते देखा जा सकता है. दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले और बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
सामंथा रुथ प्रभु- राज निदिमोरु की लेटेस्ट फोटो ने मचाया तहलका
दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए कैमरे में पोज दे रहे हैं. इस फोटो को देखते ही सामंथा के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. इस फोटो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया है. एक यूजर इसपर कमेंट करते हुए लिखते हैं, क्या अब रिश्ता ऑफिशियल हो गया है. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, मेरा ध्यान 8वीं फोटो पर अटक गया है. कई यूजर ने लिखा कि वो सामंथा रुथ प्रभु के लिए खुश हैं.
यहां देखें सामंथा का पोस्ट
View this post on Instagram
![]()











