Last Updated:
‘स्त्री’ बनकर दर्शकों को डराने वाली श्रद्धा कपूर अब जल्द ही डिज्नी वर्ल्ड में कदम रखने जा रही हैं. एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में Zootopia 2 के हिंदी वर्जन में Judy Hopps को आवाज देंगी. डिज्नी इंडिया ने पोस्टर जारी कर फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया. श्रद्धा कपूर की आवाज वाली ये डिज्नी फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कभी हॉरर से दर्शकों को डराने वाली तो कभी कॉमेडी से ऑडियंस को हंसाने वाली ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है. एक्ट्रेस डिज्नी वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं. अपने नटखट रूप और चुलबुलेपन से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर की डिज्नी की दुनिया में एंट्री हो चुकी है. एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म Zootopia 2 के हिंदी वर्जन में कार्टून Judy Hopps (जूडी होप्स) की आवाज होने वाली हैं. जूडी हुप्स एक पुलिस अफसर है जो अपना संकल्प पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.
फिल्म Zootopia 2 का साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म की सीक्वल है. डिज्नी इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाले पोस्टर के साथ इस गुड न्यूज का ऐलान किया. इस पोस्टर में जूडी और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आए और एक्ट्रेस फिर एक बार अपने चुलबुले अंदाज में दिखीं.
डिज्नी वर्ल्ड का हिस्सा बनीं श्रद्धा कपूर
View this post on Instagram
![]()











