Last Updated:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लव अफेयर के चर्चे लंबे समय से हैं. हाल ही में दोनों की सगाई और फिर शादी की तारीख को लेकर खबरों में हैं. कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. इस बीच रश्मिका ने अपना लाइफ पार्टनर को लेकर कुछ ऐसा कहा जो वायरल हो रहा है.
अब रश्मिका ने न सिर्फ अपने ‘परफेक्ट पार्टनर’ की क्वालिटीज बताईं बल्कि यह भी कहा कि वह विजय देवरकोंडा से शादी करेंगी.
रश्मिका को कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए?
इवेंट में जब रश्मिका से पूछा गया कि वह अपने लाइफ पार्टनर में क्या ढूंढती हैं? तो उन्होंने दिल छू लेने वाला जवाब दिया. एक्ट्रेस बोलीं-‘मुझे ऐसा इंसान चाहिए जो गहराई से समझने वाला हो. जो जिंदगी को अपने नजरिए से देख सके, हर परिस्थिति को समझने की कोशिश करे. ऐसा कोई जो सच्चा, ईमानदार और मेरे साथ हर मुश्किल में खड़ा रहे. अगर कल मेरे खिलाफ कोई जंग छिड़ जाए, तो वो मेरे साथ लड़े या मेरे लिए लड़े. मैं भी उसके लिए लड़ूंगी, उसके लिए गोली भी खा लूंगी. यही मेरा प्यार का पैमाना है.’
सवाल के जवाब में बताया दिल का हाल?
इसके बाद जब रश्मिका से पूछा गया कि जिन एक्टर्स के साथ उन्होंने काम किया है, उनमें से किसे वो किल, मैरी और डेट करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा- ‘मैं डेट करूंगी नारुतो को (एनिमे कैरेक्टर) और शादी करूंगी विजय देवरकोंडा से.’ उनका यह जवाब सुनते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा.
फरवरी 2026 में होगी शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है. एक सूत्र ने बताया कि रश्मिका ने हाल ही में उदयपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने संभावित वेडिंग वेन्यूज देखे और ‘ग्रैंड सेलेब्रेशन’ की प्लानिंग शुरू की. वहीं, दूसरी रिपोर्ट की मानें तो विजय के करीबी सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि ‘दोनों अगले साल शादी की योजना बना रहे हैं और तैयारियां जोरों पर हैं.’
View this post on Instagram
![]()











