Last Updated:
Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी. हाल ही में भारती ने बताया कि उन्हें दूसरी प्रेग्नेंसी में हर किसी से खूब सारा प्यार मिल रहा है. कॉमेडियन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सबसे पहले किसे दी थी.
नई दिल्ली. कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी. तब से वह अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी इस जर्नी की झलकियां फैंस को दिखाती रहती हैं. अब हालिया बातचीत में भारती सिंह ने बताया कि इस खास समय में उनका परिवार उन पर किस तरह प्यार लुटा रहा है.
सबसे पहले बेटे को दी गुड न्यूज
इस बार का समय भारती के लिए और भी खास है, क्योंकि उनके साथ 3 साल का बेटा भी है. कॉमेडियन ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबसे पहले अपने बेटे को बताई थी. उन्होंने बताया, ‘हमने प्रेग्नेंसी की खबर सबसे पहले गोला को दी थी. हम उसे सोनोग्राम के लिए ले गए, जहां उसने बेबी की धड़कन सुनी. तब उसे कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन अगले 2-3 सोनोग्राम में उसे बेबी काजू जैसा लगा और वह कहता है कि आपके टमी में काजू है.’
बच्चे की जेंडर चेक करवाने की सलाह
भारती सिंह यह भी बताया कि कई लोगों ने उन्हें बच्चे का जेंडर चेक करवाने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘हमें बहुत लोगों ने बोला था कि आप बाहर घूमने गए थे, आप चेक करवा लो. लेकिन न मुझे यह चाहिए था, न घर वालों को. मैं तो यह ही दुआ करती हूं कि बेटी हो जाए. भाई-बहन होने चाहिए, एक लड़की तो होनी चाहिए, पूरा घर डिसिप्लिन में रहता है. गोला बहुत एक्साइटेड है.’
साल 2017 में कपल ने रचाई थी शादी
बताते चलें कि भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा स्विट्जरलैंड में फैमिली ट्रिप के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी. कॉमेडियन ने यह भी बताया कि उनका दूसरा बच्चे के जन्म अगले साल की शुरुआत में होगा. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी. कपल ने साल 2022 में अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया. भारती सिंह बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










