Last Updated:
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म में जमकर रोमांस किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई. फिल्म की कहानी छा गई थी और इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मूवी से पहले सलमान और ऐश्वर्या एक मूवी में भाई-बहन का रोल निभाने वाले थे. हाल ही में शाहरुख खान की ‘जोश’ फिल्म के प्रोड्यूसर ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है.
<strong>नई दिल्ली.</strong> शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘जोश’ में भाई बहन का किरदार निभाया था. मंसूर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं थी, लेकिन इसकी कहानी, गाने और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से अभी भी फैंस की पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी हुई है.

यह 2000 में रिलीज हुई यह मूवी गोवा में सेट की गई थी. इसमें शाहरुख खान ने गैंग लीडर मैक्स का किरदार निभाया, जबकि ऐश्वर्या राय उसकी बहन शर्ली के रोल में नजर आई थीं. प्रोड्यूसर रतन जैन ने हाल ही में खुलासा किया कि मूल रूप से फिल्म में आमिर खान और शाहरुख खान दोनों को स्टार करने का विचार था.

डायरेरक्टर मंसूर खान मैक्स के लिए आमिर खान को पसंद कर रहे थे, लेकिन आमिर ने जोर देकर कहा कि यह रोल बॉलीवुड के बादशाह के लिए बनाया गया है. टीवी9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में रतन जैन बताया, ‘हमने तय किया था कि आमिर वह रोल करेंगे, जो चंद्रचूड़ ने किया था और शाहरुख मैक्स का रोल करेंगे. मंसूर ने मुझसे कहा कि आमिर मैक्स का रोल करना चाहते हैं. मैंने कहा कि बिलकुल नहीं, सिर्फि शाहरुख ही करेंगे, नहीं तो मैं फिल्म नहीं बनाऊंगा.’

जॉइंट नेरेशन के दौरान जब मंसूर ने बताया कि आमिर मैक्स का रोल करना चाहते हैं, शाहरुख खान खड़े हो गए और बाहर चले गए, कहते हुए कि मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं.’ दोनों सितारों के हट जाने के बाद ‘जोश’ अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. फिर सलमान खान इस प्रोजेक्ट में आए. प्रोड्यूसर रतन जैन ने खुलासा किया कि सलमान को ऐश्वर्या राय के भाई का रोल ऑफर किया गया था.

यहां तक कि सलमान खान ने मैक्स का रोल करने के लिए हामी भर दी. बाद में संजय लीला भंसाली ने उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए संपर्क किया. इसके बाद रतन जैन ने शाहरुख के पास जाकर उन्हें मना लिया और कहा कि अब करनी पड़ेगी, मेरी इज्जत का सवाल है. अगले दिन शाहरुख ने फिल्म के लिए हामी भर दी.

‘जोश’ के बाद शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ‘मोहब्बतें’ फिल्म के लिए फिर साथ आए. दिलचस्प बात यह है कि ऐश्वर्या ने इसके पहले साल रिलीज हुई ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान की प्रेमिका का रोल निभाया था. लेकिन इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया.

सालों बाद खबर आई कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की बड़े पर्दे पर एक बार फिर जोड़ी बनने जा रही है. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दोनों एक साथ नजर आएंगे.

बताया गया कि सलमान खान बाजीराव का रोल निभाएंगे, जबकि ऐश्वर्या राय ने मस्तानी के किरदार में दिखेंगी. लेकिन बात नहीं बन पाई. इसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ यह फिल्म बनाई गई. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
![]()










