Last Updated:
अजय देवगन ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया था. एक्टर ने बताया कि कैसे स्काइडाइविंग के दौरान उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक आदमी को गिरते और मरते देखा. इस पूरी घटना के बाद उन्हें अहसास हुआ था कि वो खुद कितने बड़े खतरे से बचे थे, नहीं तो उनके साथ भी ये बड़ा हादसा हो सकता था.
नई दिल्ली. अजय देवगन ने करियर की शुरुआत एक एक्शन हीरो के तौर पर की थी. स्टंटमैन बनकर उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया था. हाल ही में एक ऐसा किस्सा बताया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. स्काइडाइविंग के दौरान उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक शख्स को गिरते और मरते देखा. उस वक्त अगला नंबर उनका था, आइए जानते हैं कि क्या है पूरा वाक्या.
अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म हाल ही थिएटर में रिलीज हुई है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म को क्रिटिक्स से रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है. हाल ही में एक्टर ने एक डरावना किस्सा शेयर किया है.
खुद किया था स्टंट सीन
अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन और गौतमी कपूर नजर आ रही हैं. अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन हीरो के तौर पर की थी.वह हमेशा से अपने स्टंट खुद करने में यकीन करत हैं. लेकिन हाल ही में माधवन ने बताया कि इस फिल्म में भी अजय ने बिना किसी ट्रेनिंग के प्लेन से कूदकर स्काइडाइविंग का स्टंट सीन कंप्सीट किया था.
अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा
बुकमायशो से बातचीत में आर. माधवन ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘उन्होंने बिना प्रैक्टिस के प्लेन से कूदकर स्काइडाइविंग वाला सीन शूट किया है. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए अजय देवगन ने कहा कि एक बार स्काइडाइविंग के दौरान उनके सामने एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसे वह कभी भुला नहीं पाए हैं. एक्टर ने कहा कि जैसे ही मैं वहां पहुंचा मैंने देखा कि एक आदमी गिर गया क्योंकि उसका पैराशूट नहीं खुल पाया था, मैंने अपनी आंखों के सामने उसे दम तोड़ते देखा.इसके बाद अगला नंबर मेरा था लेकिन उस वक्त उनके इंस्ट्रक्टर ने छलांग लगाकर उनकी जान बचाई थी.
बता दें कि अजय देवगन ने करियर की शुरुआत से ही फैंस का दिल जीता है.आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं. अभी भी वह दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
![]()










