Last Updated:
शर्लिन चोपड़ा ने दर्द के चलते ब्रेस्ट इम्पलांट हटवाए, हॉस्पिटल से वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने नए लुक पर रिएक्ट किया. उन्होंने डॉक्टरों का आभार जताया. चलिए दिखाते हैं उनका नया लुक वाला वीडियो.
एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने हाल में ही ब्रेस्ट इम्पलांट रिमूव करवाने का फैसला लिया. उन्होंने हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया और इस बारे में बताया. अब उनकी रिमूवल सर्जरी हो चुकी है. उन्होंने अपने नए अवतार की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की. उन्होंने बताया था कि ब्रेस्ट सिलिकॉन सर्जरी की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए उन्होंने ब्रेस्ट इम्पलांट हटाने का फैसला लिया और नेचुरल लुक को वापस कैरी किया. इसी के साथ शर्लिन चोपड़ा के नए लुक को देख फैंस ने भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.
शर्लिन चोपड़ा ने लेटेस्ट पोस्ट में सिलिकॉन ब्रेस्ट को भी दिखाया. जिसे सर्जरी के बाद उनके स्तन से निकाला गया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, ‘सिलिकॉन फ्री. अब केयर और रिकवरी की राह पर. ये मेरे ब्रेस्ट इम्पलांट है जिसका वजन 825 ग्राम था. अब बहुत हल्का महसूस हो रहा.’
शर्लिन चोपड़ा ने हटवाए ब्रेस्ट इम्पलांट
शर्लिन चोपड़ा ने इस पोस्ट के अलावा एक वीडियो भी शेयर किया. वह इस वीडियो में बताती हैं कि एक ब्रेस्ट में 825 ग्राम सिलिकॉन था. अपने शरीर के साथ खिलवाड़ न करें. मेरा मानना है कि जिंदगी में किसी भी तरह का बोझ लेकर चलना जरूरी नहीं है. ये पूरी तरह से मेरा अपना मानना है. सबका अपना ओपिनियन हो सकता है. शुक्रिया उन सभी डॉक्टरों का जिन्होंने मेरी इस जर्नी में मदद की.
View this post on Instagram
![]()










