बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के अगले दिन लालू प्रसाद यादव के परिवार में त्रासदी की बड़ी तस्वीर सामने आई। लालू यादव परिवार में दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य ने पहले कहा कि उन्होंने परिवार छोड़ दिया। पार्टी छोड़ दी। फिर पटना से निकलते समय कहा कि मुझे परिवार से निकाल दिया। तेजस्वी यादव के दो करीबियों का नाम लेकर कहा कि उनके बारे में बोलने पर चप्पल उठाई जाती है। अब, आज सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझपर चप्पल उठाई गई। लेकिन, क्या बात बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद शुरू हुई? बिल्कुल नहीं। यह हंगामा 2024 की शुरुआत में ही शुरू हो गया था। जमीन तो उससे पहले बन गई थी। आइए, जानते हैं कि लालू परिवार पर संकट अपार… की शुरुआत कैसे हुई?
![]()












