Last Updated:
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.उनकी इस फिल्म को लेकर अक्सर नई अपडेट्स भी सामने आते रहते हैं. अब एक्टर की इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसके साथ ऑडियंस को मिलने वाला है एक खास सरप्राइज भी है, जो इस प्रोजेक्ट को और भी बड़ा बना सकता है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन रणवीर की इस फिल्म को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस खुश हो जाएंगे. फिल्म अगले महीने थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं.कुछ समय पहले मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक भी फैंस को दिखाई थी. इसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमें दोगुना हो गई थी. फिल्म में सबसे दमदार कास्ट नजर आने वाली है. कई बड़े एक्टर्स अपनी खास भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.
दो पार्ट्स में बनेगी धुरंधर?
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ये फिल्म धुरंधर दो पार्ट्स में आने वाली है. यानी कि पहला पार्ट अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाल है. इस पार्ट को देखते हुए ही दर्शकों का इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म का अगला पार्ट कब आने वाला है. अब तक मिल रही खबरों की माने तो फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2026 में आ सकता है. यह जानकारी बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दी गई है. अगर सब फाइनल हो जाता है तो दूसरा पार्ट 2026 के मिड में थिएटर्स में आ सकता है.
दिल जीतने वाली होगी स्टारकास्ट
रणवीर सिंह की इस फिल्म के निर्देशन की कमान आदित्य धर ने संभाली है. जो पहले विक्की कौशल के साथ उरी बना चुके हैं. धुरंधर को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह के इस अवतार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. रणवीर के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. ट
बता दें कि रणवीर सिंह को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है. माना जा रहा है कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर सकती है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
![]()










