प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को भाई बताया. इजयरायल की संसद में उन्होंने कहा, ‘भारत हमारा महान दोस्त है.’
इजरायली पीएम का संसद में भाषण
बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े. उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी, मेरे प्रिय दोस्त’ ये महज़ शब्द नहीं हैं. मैं तो ये भी कह सकता हूं कि दोस्त से बढ़कर भाई. कई मायनों में, हम भाई हैं. जब आप पिछली बार यहां आए थे, हम दोनों भूमध्य सागर के तट पर थे, और मैंने कहा, “क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चलें?” जिसे हम शुद्ध करना चाहते थे और हमने ऐसा इज़राइली तकनीक की मदद से किया.
‘हमारे हित एक जैसे’
लगभग 80 साल पहले, हम दोनों ब्रिटिश शासन से मुक्त हुए और लगभग एक ही समय में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की. हमारे कई हित एक जैसे हैं. हम दो लोकतांत्रिक देश हैं. आप एक विशाल लोकतंत्र हैं, और इज़राइल भी एक है. सोचिए हमें क्या-क्या करना पड़ा, किन-किन मुश्किलों से गुजरना पड़ा, और हमने अपने लोकतंत्र को कैसे बनाए रखा.










