ब्रूक
– फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज से एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 में नाथन लियोन के रूप में एक स्पिनर रखा है। वहीं, इंग्लैंड ने कोई स्पिनर नहीं रखा है और टीम चार तेज गेंदबाज के साथ उतरी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन लंच तक चार विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान बेन स्टोक्स और उपकप्तान हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं।
![]()












