Last Updated:
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में शुमार हैं. वो सबसे शानदार फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उन्होंने आमिर खान के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. राजकुमार हिरानी की हर फिल्म पर्दे पर अनूठी कहानी पेश करती है. आज इस दिग्गज फिल्ममेकर की उस मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी उन्हें हड़बड़ी में एंडिंग बदलनी पड़ी थी.
साल 2014 में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके आई थी जिसने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ने सामाजिक पाखंड पर करारा तंज कसते हुए कॉमेडी के साथ व्यंग कसा था.

पीके ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने झामफाड़ कलेक्शन दर्ज किया था. इसको दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. 3 इडियट्स, मुन्नाभाई एमएमबीएस, संजू जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजकुमार हिरानी की ये फिल्म भी सीधे दिल को छू गई थीं.

पीके आपने भी जरूर देखी होगी और फिल्म आपको पसंद भी आई होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार हिरानी फिल्म को पहले अन्य तरीके से पेश करने वाले थे. लेकिन बाद में उन्हें इसका क्लाइमैक्स या यूं कहें कि इंटरवेल के बाद का पार्ट बदलना पड़ा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गलाटा प्लस के साथ एक बातचीत में, राजकुमार हिरानी ने कहा, ‘जब हमने पीके लिखना शुरू किया, तब इंसेप्शन आई और हमें एहसास हुआ कि हमारी फिल्म इंसेप्शन जैसी है. पीके में लोगों के दिमाग में घुसकर उनके जीवन के अनुभवों को बदलने की शक्ति थी. क्योंकि हमें लगा कि अगर आपने जीवन को एक विशेष तरीके से अनुभव किया है, तो आप कुछ चीजों के बारे में निंदक हो जाते हैं. इसलिए अगर आपका अनुभव बदल सकता है, तो आपकी निंदकता नहीं रहेगी, आप एक अलग व्यक्ति बन जाएंगे. इसलिए हमने उस रास्ते पर चले गए थे. हमें एहसास हुआ कि अगर हम ऐसा करते हैं, तो यह लगेगा कि हमने इंसेप्शन की नकल की है.’

राजकुमार हिरानो को लगा कि उनकी फिल्म पीके का सेकेंड पार्ट या क्लाइमैक्स क्रिस्टोफर नोलेन की इंसेप्शन की तरह है, तो उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म की कहानी का रुख मोड़ दिया. ये ही खासियत उन्हें लीक से हटकर अलग बनाती हैं, क्योंकि राजकुमार हिरानी अपनी हर फिल्म में जी-जान लगा देते हैं.

गलाटा प्लस के साथ इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा था कि इंसेप्शन के तरह एंडिंग होने की वजह से उन्होंने कहानी बदल दी, लेकिन जब वो कुछ लिखते तो वो बार-बार बदलता ही रहता. डायरेक्टर ने कहा था, ‘हमने कुछ और लिखना शुरू किया. फिर ओएमजी – ओह माय गॉड आई, जो भी हम उस रास्ते पर भी चले गए थे, जिसमें वह कोर्टरूम में जाता है. इसलिए दूसरा हिस्सा बदलता रहा’.

इस बीच, आमिर खान ने जहान कपूर, श्रिया पिलगांवकर, सापन वर्मा और प्रशस्ति सिंह के साथ एक बातचीत में कहा कि वह और राजकुमार हिरानी दोनों ही अंतिम कट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. इंसेप्शन के साथ संभावित तुलना के कारण, हिरानी ने स्क्रिप्ट की दिशा बदल दी.

अभिनेता ने खुलासा किया कि पीके का उद्देश्य जगत जननी (अनुष्का शर्मा का किरदार) की मानसिकता को बदलना था. हालांकि, इंसेप्शन के रिलीज होने के बाद, राजकुमार हिरानी ने स्क्रिप्ट को कई बार फिर से लिखा. आमिर ने स्वीकार किया कि वे दूसरे हिस्से के साथ संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘हम बार-बार चक्कर लगाते रहे और अंत में एहसास हुआ कि हम इसे और बेहतर नहीं कर सकते.’
![]()










