Last Updated:
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टाइगर ‘वंदे मातरम’ सॉन्ग के लेटेस्ट वर्जन पर डांस कर रहे हैं. वीडियो को देखकर फैंस की देशभक्ति भी जाग गई है और वे एक्टर के डांस की तारीफ कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ ने डांस परफॉर्मेंस के जरिए 26/11 और पहलगाम हमले में शहीद बहादुरों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है. लोग कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं.
नई दिल्ली. एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने 26/11 और पहलगाम हमले में शहीद बहादुरों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है. दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं.
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम हैंडल पर टाइगर श्रॉफ का डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में टाइगर ब्लैक स्पोर्टी लुक में भारतीय सैनिकों की वर्दी पहने डांसर के साथ ‘वंदे मातरम’ सॉन्ग के लेटेस्ट वर्जन पर डांस कर रहे हैं. एक्टर के डांस मूव्स क्लासी और ऊर्जा से भरे हैं, जिसे देखकर फैंस की देशभक्ति भी जाग गई है और वे पोस्ट पर एक्टर के डांस की तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे हैं.
View this post on Instagram
![]()











