यूपी के रायबरेली में बाइकों की भिड़ंत के बाद दो लोगों में मारपीट हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव के चौराहे की है।
![]()

मूल रूप से उन्नाव जिले के मौरावां के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार शाम अपनी बहन के ननद के घर पूरा गुरबक्शगंज शादी समारोह में जा रहे थे। इचौली गांव के चौराहे पर किसी युवक की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक टकराई वह युवक भी उन्नाव का रहने वाला निकला।
इसके बाद उन्नाव जिले के ही रहने वाले सिंहन खेड़ा निवासी राजकुमार से शैलेंद्र की मारपीट हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में परिवार के लोगों ने शैलेंद्र की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अपनी मुलाकात को...
Read moreदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के उल्लास के बीच कत्ल...कोहराम...और फिर उपद्रव के बाद आज फैसले की घड़ी है। न्यायाधीश चर्चित रामगोपाल...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio