Last Updated:
Megha Kaur Car Stunt: मेघा कौर का मुंबई की लोखंडवाला बैक रोड पर खतरनाक कार स्टंट वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चाओं में है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले को बढ़ता देख मेघा ने अब सफाई दी और उन्होंने मोहसिम शेख नाम के एक शख्स पर सवाल उठाए.
नई दिल्ली. सिंगर, एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर मेघा कौर इन दिनों अपने किसी म्यूजिक वीडियो या फिल्म को लेकर नहीं. बल्कि एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है. वीडियो मुंबई की लोखंडवाला बैक रोड का बताया जा रहा है, जहां मेघा कौर का कार से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस जबरदस्त सुर्खियों में हैं. मुंबई पुलिस भी एक्ट्रेस खिलाफ एक्शन ले लिया है. अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
मेघा कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अकसर वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने खतरनाक कार स्टंट का एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद से वह चर्चाओं में हैं.
वीडियो में क्या है?
वीडियो में मेघा को चलती कार से जोखिम भरे मूव्स करते देखा जा सकता है, जिसे लेकर ऑनलाइन यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. मामला मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म तक पहुंचते ही मुंबई पुलिस भी सक्रिय हो गई और उन्होंने वीडियो की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की संभावना को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘मेरा अनुरोध है कि इसे आजमाएं नहीं’
View this post on Instagram
![]()










