नई दिल्ली. शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपस्टार हैं. उन्होंने अपने करियर मे कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी मूवी ओम शांति ओम साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘दर्द-ए-डिस्को’ गाने की हुई. मजेदार बात ये है कि इस सॉन्ग का कोई सिर-पैर नहीं था. फराह खान की डिमांड के अनुसार जावेद अख्तर ने यूं ही इस गाने को लिख दिया था. हैरानी की बात है कि जावेद अख्तर ने ‘दर्द-ए-डिस्को’ सॉन्ग को सिर्फ पांच मिनट में लिखा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया था. म्यूजिक विशाल-शेखर की कंपोजर जोड़ी ने दिया था.
![]()










