अमर उजाला की विशेष पेशकश में आज की अहम सुर्खियोंं की बात करेंगे। इसमें सबसे पहले भीषण ठंड की बात करेंगे, जिससे पूरा उत्तर भारत ठिठुरता नजर आ रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के ओमान दौरे के दौरान व्यापार समझौते पर मुहर लगने की उम्मीद जताई है। बता दें कि पीएम मोदी 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर रहेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर ओलंपिक में शिरकत करेंगे। उधर, कोलकाता में दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की जोरदार स्वागत किया गया है। मेसी अपने G.O.A.T. इंडिया टूर 2025 के लिए भारत दौरे पर देर रात कोलकाता पहुंचे हैं। वहीं सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में लंबित मामलों पर टिप्पणी करने को सोची-समझी चाल बताया, ताकि जजों को वकीलों से मुश्किल सवाल पूछने से रोका जा सके और साफ कहा कि वह धमकियों को सहन करने वाले नहीं, बल्कि बहुत सख्त व्यक्ति हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें…
![]()











