Last Updated:
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का हर कोई मुरीद हो गया है. आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. कई सेलेब्स इस मूवी की तारीफ कर चुके हैं. वहीं, ऋतिक रोशन ने भी ‘धुरंधर’ की तारीफ में कसीदे पढ़े लेकिन फिल्म की पॉलिटिक्स पर भी सवाल भी उठाए. हालांकि, बाद में उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए ‘धुरंधर’ को शानदार सिनेमा बताया. अब ऋतिक रोशन के पोस्ट पर आदित्य धर ने प्रतिक्रिया दी है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है, जिनमें ऋतिक रोशन भी शामिल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर हाल ही में पोस्ट करते हुए ‘धुरंधर’ की तारीफ की, लेकिन साथ ही फिल्म की राजनीति पर असहमति भी जताई. लेकिन दूसरे पोस्ट में ऋतिक रोशन ने ‘धुरंधर’ को शानदार सिनेमा बताया और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस को खूब सराहा. अब इस पोस्ट पर धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रिएक्ट किया है.
Deeply humbled by your love for #DHURANDHAR, @iHrithik Sir.
Every actor and every department gave more than 100%, and your appreciation is a huge boost for the whole team.
Thank you for celebrating their craft.
Part 2 is coming… and we’ll try our best to live up to this…
![]()










