{“_id”:”693d7495a6b79a809c06c6c4″,”slug”:”how-to-drive-in-dense-fog-at-night-highway-driving-safety-tips-for-winter-2025-12-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fog Driving Tips: घने कोहरे में कई वाहन टकराए, हाईवे पर चला रहे हैं गाड़ी, तो इन जरूर टिप्स की ना करें अनदेखी”,”category”:{“title”:”Automobiles”,”title_hn”:”ऑटो-वर्ल्ड”,”slug”:”automobiles”}}
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:43 PM IST
सर्दियों के दौरान घना कोहरा एक आम घटना है। इस तरह के घने कोहरे के कारण अक्सर बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बड़े पैमाने पर वाहन आपस में टकरा जाते हैं। यहां कुछ जरूरी और जीवनरक्षक टिप्स बताए गए हैं।
Fog Driving Tips – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दादरी क्षेत्र के पास अचानक दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। अधिकारियों के अनुसार, कोहरे की वजह से सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। और चालक समय पर प्रतिक्रिया नहीं कर पाए। जिससे एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।
सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की खबरें आम हो जाती हैं, खासकर उत्तर भारत में। हर साल ठंड के मौसम में घना कोहरा राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर खतरनाक हालात पैदा करता है। तेज रफ्तार वाली सड़कों पर जब दृश्यता अचानक घट जाती है, तो जरा सी चूक भी बड़े हादसे में बदल जाती है। और कई बार वाहनों का लंबा ढेर लग जाता है।