Last Updated:
Superstar Who Became Politician: इस एक्टर के करियर में कोई गिरावट नहीं, कोई खास फ्लॉप नहीं… ये सफलता की ऊंचाईयों पर जाता चला गया. लेकिन सिर्फ अचानक से नेता बनने का फैसला किया. पर्दे पर जननायक की छवि गढ़ने वाला यह स्टार अब असल जिंदगी में जनता के बीच उतरने को तैयार है. क्या आप इनका नाम पहचान पाए?
नई दिल्ली. 70-80 के दशक से लेकर 90 तक के दशक के कई सितारों ने अभिनेता से नेता बनने के लिए फिल्मों से दूरी बनाई. कुछ ने वापसी की और कुछ वहीं के होकर रह गए. लेकिन नाम ऐसा छोड़ गए, जिनके चर्चे आज तक होते हैं. पर्दे पर जिसने धमाल मचाया और जब नेता बना तो भी छा गया. राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर से लेकर गोविंदा तक बॉलीवुड के कई नामी सितारों में राजनीति में कदम रखा. लेकिन क्या आप उस एक्टर को जानते हैं, जिन्होंने सिनेमाई दुनिया में 25 साल गुजारे, एक के बाद एक कई 8 लगातार हिट्स दी और हर रिलीज को त्योहार बना देने वाली फैन फॉलोइंग और इंडस्ट्री में अजेय स्टारडम छोड़कर लोगों की भलाई के लिए नेता बनने का फैसला किया.

क्या आप इस बच्चे को पहचाने? ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि तमिल सिनेमा का वो ‘थलपति’ है, जो हमेशा ‘विजय’ हुआ. जी हां बात कर रहे हैं, थलापति विजय की, जिन्होंने दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. अब सिल्वर स्क्रीन को अलविदा कहने वाले हैं.

साउथ सिनेमा की दुनिया में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां उनकी हर फिल्म एक बड़ा इवेंट बन जाती है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस सुपरस्टार ने अब राजनीति में पूर्ण रूप से कदम रखने का फैसला किया है, जिससे उनके करोड़ों फैंस निराश हैं. विजय ने अपनी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ (Jana Nayagan) के बाद एक्टिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने 25 साल लंबे करियर में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और दक्षिण भारत में एक भारी-भरकम फैन फॉलोइंग बनाई. विजय ने लगातार आठ ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया.

यह सिलसिला 2017 की फिल्म मेर्सल से शुरू हुआ, जिसने 220 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद ‘सरकार’ (252 करोड़), ‘बिगिल’ (295 करोड़), ‘मास्टर’ (256 करोड़), ‘बीस्ट’ (216 करोड़), ‘वरिसू’ (297 करोड़), ‘लियो’ (623 करोड़) और ‘गोट’ (455 करोड़) जैसी फिल्मों ने इस हैट्रिक को जारी रखा.

ये आंकड़े विजय को दक्षिण भारतीय सिनेमा का बॉक्स ऑफिस किंग बनाते हैं, जहां उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और प्रभास जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया.

सिनेमा से इतर, विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलागा वेत्री कजगम’ (TVK) लॉन्च की. रिपोर्ट्स के मानें तो वह 2026 में अपनी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ के रिलीज के बाद सक्रिय रूप से राजनीति में उतरने की योजना बना रहे हैं. यह पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल मचा रही है और विजय 2026 के विधानसभा चुनावों में उतरने की योजना बना रहे हैं.

फिल्म ‘जना नायकन’ एक राजनीतिक एक्शन एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं. फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रियामणि, प्रकाश राज, गौतम मेनन जैसे सितारे हैं. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट में कुछ देरी हो सकती है.

हाल ही में, 12 दिसंबर 2025 को कुआलालंपुर में फिल्म का ऑडियो लॉन्च हुआ, जो विजय के लिए एक भव्य विदाई जैसा था.
![]()










