Last Updated:
आज सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी इस हसीना एक फिल्म ने दुनियाभर में 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. क्या आप जानते हैं कि यह एक्ट्रेस कौन है? इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. एक्ट्रेस के पिता ने देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी.
नई दिल्ली. साउथ की वो हसीना, जिसने अपनी एक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कब्जा किया था कि देखने वालों की तो आंखें फटी की फटी रह गई थी. अपने दमदार अभिनय से उन्होंने लोगो का ऐसा दिल जीता कि वह सुर्खियों में छा गई थीं.

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की. रुक्मिणी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे और देश के लिए शहीद हुए थे.

साल 2007 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुठभेड़ के दौरान उनकी जान चली गई थी. उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र से नवाजा गया था. वह कर्नाटक के पहले सैनिक थे जिन्हें यह सम्मान मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रुक्मिणी की मां एक भरतनाट्यम डांसर थीं. बाद में उन्होंने कर्नाटक में ‘वीर रत्न’ नाम की संस्था शुरू की, जो शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद करती है. रुक्मिणी ने अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी की और एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए 2019 में फिल्म ‘बिरपाल ट्रिलॉजी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा.

इसके बाद वह ‘सप्त सागरताचे येलो’ के दोनों भागों में नजर आईं, जो सुपरहिट साबित हुए. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. लगातार मिल रही सफलता के चलते उन्हें एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे.

रुक्मिणी ने कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार के साथ ‘पैराथी रानागल’ में काम किया और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘ऐस’ से कॉलीवुड में एंट्री ली. ए.आर. मुरुगाडोस की फिल्म ‘मद्रासी’ में उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हुई.

उनकी हालिया फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में उन्होंने राजकुमारी कनकवती का दमदार किरदार निभाया. इस फिल्म ने दुनियाभर में 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और रुक्मिणी वसंत को पूरे भारत में पहचान दिला दी. अब वह जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आने वाली हैं.

बता दें कि रुक्मिणी वसंत ने साल 2019 में फिल्म ‘बीरबल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. लेकिन करियर में बदलाव 2023 में आई फिल्म Sapta Saagaradaache Ello से आया था.
![]()










