Last Updated:
रानी चटर्जी ने उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड में ‘मासिन’ की शूटिंग का अनुभव वीडियो में साझा किया, लाडो मधेशिया संग नजर आईं. ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर 20 दिसंबर को आएगा.
नई दिल्ली. भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. वह अक्सर शूटिंग से जुड़े खास और मजेदार पल शेयर करती रहती हैं. गुरुवार को रानी ने दिसंबर की कड़ाके की ठंड में शूटिंग का अपना अनुभव फैंस के साथ साझा किया.
इन दिनों रानी चटर्जी उत्तर प्रदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मासिन’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी अभिनेता लाडो मधेशिया लीड रोल में नजर आएंगे.
रानी चटर्जी का वीडियो हो रहा वायरल
दिसंबर के चलते यूपी में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे मौसम और भी ज्यादा सर्द हो जाता है. ऐसे ही हालात में फिल्म की शूटिंग चल रही है. इसी दौरान रानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सेट का माहौल साफ देखा जा सकता है.
View this post on Instagram
![]()










