नई दिल्ली. शराब पर अब तक कई गाने बन चुके हैं. लेकिन एक ऐस गाना है, जिसे 30 सालों के बाद भी सुनकर लोग झूम उठते हैं. हम जिस सॉन्ग की बात कर रहे हैं उसका नाम है बरसात के मौसम में. यह गाना साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म नाजायज का गाना है. इस गाने को नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया गया है. उनके साथ मकरंद देशपांडे भी नजर आते हैं. अजय देवगन की भी वीडियो में झलक देखने को मिलती है. इस गाने को कुमार सानू और रूप कुमार राठौर ने मिलकर गाया है. म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. यह शराब पर बना सहाबहार गाना है जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं.
![]()











