राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी कहर बरपाने को आमादा है। साथ ही, आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही और धुंध की वजह से चटख धूप भी नहीं निकल रही है। इसकी वजह से प्रदूषण भी बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो ऐसी स्थितियां, 22 दिसंबर तक बरकरार रह सकती हैं। इसके बाद मौसम में तब्दीली आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 17 और 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार के लिए मध्यम कोहरा पड़ने की चेतावनी दी है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
![]()












