माधुरी दीक्षित इन दिनों मिसेज देशपांडे फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं. उन्होंने इस बीच एक इंटरव्यू दिया और अपने बोल्ड गाने और इंटीमेट सीन को लेकर सफाई दी. जिस दौर में माधुरी दीक्षित का स्टारडम सब जगह सिर चढ़कर बोल रहा था. उस दौर में उन्होंने एक गलती भी की. दरअसल साल 1988 में आई दयावान में माधुरी दीक्षित ने बोल्ड सीन दिए थे. इस फिल्म का गाना था ‘आज फिर तुम पर प्यार आया है’ एक बड़ा हिट गाना था लेकिन इसके विजुअल ऐसे थे कि कोई भी देखकर आंखें मीच ले. ऐसे में लेटेस्ट इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने इस पर जवाब दिया है. माधुरी दीक्षित ने रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में बताया कि दयावान के इंटीमेट सीन और आज फिर तुम पर प्यार आया है के बोल्ड सीन से निराशा हुई थी. वो भी सीखने और आगे बढ़ने का समय था. हर चीज के साथ आप कुछ सीखते हैं. उससे भी मैं कुछ सीखीं. उसके बाद मैं काफी शर्मसार हो गई थीं. मैं समझ गई थीं कि ये सब मैं नहीं कर सकतीं.
![]()










