भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। श्रीलंका के लिए विष्मी गुणारत्ने और चामरी अट्टापट्टू ने पारी का आगाज किया।
भारत ने किया एक बदलाव
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान बताया कि दीप्ति शर्मा की तबीयत ठीक नहीं हैं और उनकी जगह स्नेह राणा को मौका दिया गया है। श्रीलंका ने हालांकि, प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
श्रीलंका: विष्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर), माल्की मदारा, इनोका रानावीरा, काव्या काविंदी, शशिनी गिमहानी।











