US-Iran War: ईरान युद्ध पर ट्रंप को शुरुआती राहत, रिपब्लिकन सांसदों ने खारिज किया जंग रोकने वाला प्रस्ताव
अमेरिकी सीनेट में बुधवार को एक महत्वपूर्ण मतदान में रिपब्लिकन सांसदों ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसका उद्देश्य...
Read more
{“_id”:”694f4d8c8320ab60770cdec2″,”slug”:”aus-vs-eng-test-live-score-ashes-2025-australia-vs-england-4th-test-day-2-scorecard-result-updates-2025-12-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”AUS vs ENG Live Score: 175 रन चेज करते हुए इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत, 51 पर लगा पहला झटका, बेन डकेट आउट”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
मेलबर्न टेस्ट
– फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा है। करीब डेढ़ दिन में तीन पारियां खत्म हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार शाम अपनी दूसरी पारी में एक ओवर बल्लेबाजी की थी और चार रन बनाए थे। आज टीम ने बिना विकेट के चार रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। टीम को 42 रन की बढ़त हासिल थी और ऐसे में कुल बढ़त 174 रन की हुई। जवाब में इंग्लैंड को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत मिली। टीम को पहला झटका 51 रन पर लगा। मिचेल स्टार्क ने बेन डकेट को क्लीन बोल्ड किया। वह 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जैक क्राउली और ब्राइडन कार्स क्रीज पर हैं।
पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनके फैसले को इंग्लिश गेंदबाजों ने सही साबित किया और ऑस्ट्रेलियाई पारी को 152 रन पर समेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की बढ़त हासिल हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 34.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। पांच मैचों की सीरीज में टीम 3-0 से आगे है।
![]()


अमेरिकी सीनेट में बुधवार को एक महत्वपूर्ण मतदान में रिपब्लिकन सांसदों ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसका उद्देश्य...
Read moreRashifal 5 March: 5 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी और इसके साथ कई तरह...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio