भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में बनती हैं और इंडस्ट्री के स्टार्स भी बॉलीवुड स्टार की तरह ही इंडस्ट्री पर राज करते हैं. ठीक इसी तरह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की भी धाक है. भोजपुरी गाने के कई सुपरस्टार हैं, जिनके नाम से ही गाने हिट हो जाते हैं. इनमें एक हैं खेसारी लाल यादव. आम्रपाली दुबे के साथ उनका एक गाना तो काफी पसंद किया गया था. वो गाना है ‘टूट जाई पलंग राजा जी…’, ये गाना खेसारी लाल यादव और इंदु की आवाज में हैं. जिसे आम्रपाली दुबे व खेसारी पर फिल्माया गया है. दोनों की जोड़ी ने धमाका कर दिया था. दोनों का रोमांस भी इस गाने में तहलका मचा गया था. इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल चुके हैं तो अभी भी ये सिलसिला जारी है.
![]()










