आज शीतलहर और घने कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। उत्तर भारत के कई हिस्सों में दृश्यता शून्य तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे रहे कि सोमवार को करीब 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट या रद्द करनी पड़ीं, जबकि मौसम विभाग ने आज तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद हमास को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि अगर संगठन ने हथियार नहीं डाले तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव को लेकर महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है, जिसके तहत भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
![]()











