Last Updated:
सुनील ग्रोवर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आमिर खान की मिमिक्री कर दर्शकों को चौंका दिया. पहले गुलजार, सलमान और शाहरुख बन छाने वाले सुनील ग्रोवर इस बार आमिर की नकल उतार छा गए हैं. उन्होंने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के सामने आमिर खान की लाजवाब एक्टिंग की और सुपरस्टार की दो शादियों पर तंज भी कसा.
नई दिल्ली. सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान, शाहरुख खान और गुलजार जैसे दिग्गज की नकल उतार चुके हैं. गुलजार बन उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनके क्लिप काफी वायरल हुए थे और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी. सुनील ग्रोवर ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. अब एक बार फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर अपनी मिमिक्री से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है.
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर आमिर खान के लुक में आए औऱ उन्होंने अपनी चाल-ढाल और बात करने के अंदाज से सबके रोंगटे खड़े कर दिए. पहली झलक में सुनील ग्रोवर को देख अंदाजा ही नहीं होगा कि वो आमिर खान नहीं बल्कि कोई और है.
View this post on Instagram
![]()











