Last Updated:
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पावर कपल ने अक्टूबर 2025 में ही बेहद निजी तरीके से सगाई कर ली है. बताया जा रहा है कि यह कोई भव्य आयोजन नहीं था, बल्कि विजय और रश्मिका ने केवल अपने परिवार के सदस्यों और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी. अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रोम में साथ में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच हाल ही में उन्होंने रोम में अपनी छुट्टियों की कुछ झलक फैंस को दिखाई थी. अब आप अंदाजा लगाइए कि इटली की इस ऐतिहासिक राजधानी में उनके साथ और कौन है? उनके साथ कोई नहीं और बल्कि, विजय देवरकोंडा हैं.
विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि वे भी रोम में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. एक्टर ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें वह शहर की मशहूर टूरिस्ट लोकेशंस पर घूमते नजर आ रहे हैं. इनमें से एक फोटो में विजय ऐतिहासिक कोलोसियम के सामने पोज दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में एक महिला विजय के कंधे पर अपना सिर रखे हुए दिख रही हैं. हालांकि, उस महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा, लेकिन फैंस को पूरा यकीन है कि वह रश्मिका मंदाना ही हैं.
View this post on Instagram
![]()










