यूपी के सीतापुर में आरोपियों ने शुक्रवार को झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया। इसमें डायल 112 पीआरवी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति नियंत्रण में आई। सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
![]()

घटना अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव मार्ग स्थित भगवतीपुर चौराहे के पास की है। यहां पर जानकी नगर गांव निवासी दिनेश यादव और मंटू पाल के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेने के लिए बात शुरू की।
इस बीच आरोपियों ने डायल 112 की टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि मामले में सात लोग हिरासत में लिए गए हैं। एफआईआर दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
![]()

{"_id":"697024ac71f740878f00ca01","slug":"news-updates-north-east-west-south-india-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TOP News: ट्रंप के बयान से दुनिया में फिर हलचल; पद संभालते ही चुनावी मोड में नवीन; कोहरे के बीच...
Read moreLast Updated:January 21, 2026, 06:01 ISTफिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर के मुकाबले एक एक्ट्रेस का करियर बहुत कम होता है....
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio