Last Updated:
एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों से इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्होंने इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. साउथ में सफलता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा बनीं, लेकिन वो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं. ये एक्ट्रेस कृति खरबंदा हैं.
एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत किसी बड़े बैनर तले नहीं हुई थी. उन्होंने छोटी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई. उन्होंने मॉडलिंग के बाद साउथ इंडियन सिनेमा के जरिए फिल्मों में कदम रखा, जहां छोटे-छोटे रोल किए.

इससे उन्हें कैमरे के सामने काम करने, भाषा बदलने और दर्शकों की उम्मीदों को समझने का मौका मिला. उस वक्त वह दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से आने वाली कई नई लड़कियों में से एक थीं, जो रोजाना सेट पर, रीजनल कहानियों और टाइट शेड्यूल के बीच धीरे-धीरे अभिनय सीख रही थीं.

कृति खरबंदा, जिन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी पहचान बनाई और फिर आगे बढ़ीं. उन्होंने साउथ की फिल्मों में लगातार काम किया और अपनी एक्सप्रेसिव एक्टिंग और सहजता के लिए तारीफ पाई. कृति ने जल्दी ही साउथ की कई फिल्म इंडस्ट्रीज में काम किया और इंडस्ट्री की सबसे पहचानी जाने वाली चेहरों में शामिल हो गईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कृति ने शुरुआत में खुद को एक ही फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रखा. कन्नड़ प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ वह तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी नजर आईं, जिससे उन्हें अलग-अलग फिल्ममेकिंग स्टाइल्स का अनुभव मिला.

उन्होंने 2009 में तेलुगू फिल्म ‘बोनी’ से एक्टिंग डेब्यू किया और 2010 में ‘चिर्रु’ से कन्नड़ डेब्यू किया. 2013 में मेडिकल ड्रामा ‘गूगली’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला. उन्होंने ‘ब्रूस ली: द फाइटर’ में रामचरण और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ भी काम किया.

2014 में ‘सुपर रंगा’ के लिए उन्हें SIIMA क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस – कन्नड़ भी मिला, जिसके बाद कृति कन्नड़ सिनेमा की सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज में शुमार हो गईं. एक्ट्रेस ने साल 2016 में ‘राज रीबूट’ के साथ हिंदी फिल्मों में कदम रखा. इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे

‘राज रीबूट’ बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी. हालांकि फिल्म को मिक्स्ड रिएक्शन मिले, लेकिन कृति की परफॉर्मेंस नोटिस की गई. बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान ‘शादी में जरूर आना’ से मिली, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव के साथ एक पीसीएस ऑफिसर का रोल निभाया.

बॉलीवुड डेब्यू के बाद कृति ने प्रोजेक्ट्स चुनने में जल्दबाजी नहीं की, बल्कि सोच-समझकर काम किया. उन्होंने चुनिंदा फिल्मों और सीरीज में ही काम किया है. एक्ट्रेस ने पुलकित सम्राट से शादी की. कपल कई साल तक डेट कर रहा था. ये पुलकित सम्राट की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने श्वेता रोहिरा से शादी की थी.
![]()










