माधुरी दीक्षित ने किया अपना ही गाना रीक्रिएट, जमकर लगाए ठुमके, फैंस बोले- ‘आज भी वही खूबसूरती बरकरार है’
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म’हम आपके हैं कौन’ के गानों ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के एक गाने ‘माई नी माई’ तो उस वक्त लोगों का फेवरेट बन गया था. गाने में माधुरी ने जबरदस्त डांस किया था. इस गाने पर उस दौर में लड़कियों ने खूब डांस किया था.सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन वाली इस फिल्म के गाने ‘माई नी माई’ को सालों बाद माधुरी ने रीक्रिएट किया है. सालों बाद उन्होंने इस गाने पर डांस फिर से डांस किया है. उनका ये वीडिया काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में संतरी रंग के सूट में गजब डांस किया है. फैंस इस वीडियो पर माधुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनकी खूबसूरती की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
![]()










