Last Updated:
बॉलीवुड की टॉप हीरोइन दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले मुंबई में एक प्राइवेट ‘फैन मीट’ रखी थी, जिसकी अनदेखी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में दीपिका अपने फैंस के साथ केक काटतीं और उनके साथ दिल खोलकर बातें करती नजर आ रही हैं. फिलहाल दीपिका न्यूयॉर्क में रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मना रही हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिलहाल वह अपने पति रणवीर सिंह और परिवार के साथ न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन उन्होंने पिछले महीने ही अपने फैंस के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक प्राइवेट फैन मीट रखी थी. अब सोशल मीडिया पर उस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. दीपिका अपने फैंस के साथ केक काटते हुए और मस्ती करते हुए बहुत खुश नजर आ रही हैं.
![]()










