साल 2004 में फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म का टाइटल ट्रेक लोगों ने काफी पसंद किया था.इस गाने को सुनने के बाद आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. गाने को आज भी बेहद पसंद किया जाता है. खासतौर पर 26 जनवरी और 15 अगस्त पर तो ये गाना काफी सुना जाता है. कई स्कूल फंक्शन में तो इस गाने पर परफॉर्मेंस दी जाती है.बात इस गाने की टाइमिंग की करें तो ये गाना 14 मिनट 29 सेकंड का है. लेकिन यूट्यूब पर इसकी टाइमिंग 6 से 7 मिनट की है. समीर ने इस गाने के बोल लिखे थे और संगीत अनु मलिक ने दिया था. सोनू निगम और उदित नारायण ने अपनी आवाज से इसे अमर बना दिया था. गानों को करोड़ों में व्यूज मिले थे.
![]()










