Last Updated:
Hina Khan Concern Mumbai Poor AQI: कैंसर की जंग लड़ चुकीं हिना खान का जीना एक बार फिर मुश्किल होता जा रहा है. हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ गंभीर समस्या को रखा. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि हालात इतने बुरे हो गए कि वो सांस तक सही से नहीं ले पा रही हैं. अब क्या हुआ हिन का चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बार फिर फैंस की चिंता बढ़ गई है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद अब हिना ने अपनी सेहत को लेकर एक नया संकेत दिया है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा साझा किया, जिससे साफ है कि वह किसी नई परेशानी का सामना कर रही हैं. सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ता असर इन बातों ने उनके चाहने वालों को बेचैन कर दिया है. फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई हमेशा अपने तेज रफ्तार जीवन और चमक-दमक के लिए जानी जाती है. हाल के सालों में मुंबई में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है और लोगों के लिए दिन-प्रतिदिन की जिंदगी मुश्किल बनती जा रही है. प्रदूषण ने ना सिर्फ आम लोगों की सेहत पर असर डाला है, बल्कि सेलिब्रिटी भी इससे अछूते नहीं हैं. फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह बढ़ते प्रदूषण की समस्या से परेशान हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है. फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

हिना खान ने कहा, ‘मुंबई की बिगड़ती हवा के कारण मुझे सांस लेने में मुश्किल हो रही है. प्रदूषण की वजह से लगातार खांसी है और यह सेहत पर बुरा असर डाल रहा है. ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के कारण यह मेरे लिए और भी चुनौतीपूर्ण है.’ फोटो साभार- @realhinakhan/Instastory

हिना खान ने कहा, ‘प्रदूषित हवा की वजह से मेरा बाहर निकलना और शारीरिक तौर पर कोई काम करना भी सीमित हो गया है. यह मेरे दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों पर भी असर डाल रहा है.’ फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

अपने अनुभव को और स्पष्ट करने के लिए हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्क्रीनशॉट साझा किया. इस स्क्रीनशॉट में शहर का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया, जो बताता है कि हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ स्तर पर है. फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

हिना ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या हो रहा है? सांस नहीं ले पा रही हूं. बाहर जाना कम कर दिया है. लगातार खांसी हो रही है. सुबह से ही हालत बहुत खराब है.’ फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

इससे पहले हिना खान ने एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में अपने कैंसर से जूझने की चुनौतीपूर्ण यात्रा के बारे में भी खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि उनका इलाज कठिन रहा और इस दौरान उन्हें अच्छे और बुरे दोनों दिन देखने को मिले. फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

हिना ने कहा कि उन्होंने हर तीन हफ्ते में कीमोथेरेपी ली और कीमो के पहले हफ्ते में उन्हें बहुत दर्द होता था. लेकिन, बाकी के दो हफ्ते, वह सामान्य जीवन जीने की कोशिश करती थीं और अपने परिवार और प्रियजनों के साथ वक्त बिताती थीं. फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram

हिना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘देखने का नजरिया बहुत महत्वपूर्ण है. लोग जैसे ही किसी गंभीर बीमारी का पता लगाते हैं, सोचते हैं कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई. मैं भी पहले ऐसा ही सोचती थी. लेकिन अनुभव करने के बाद मैंने समझा कि जीवन में बुरे और दर्दनाक दिन जरूर होते हैं, लेकिन अच्छे दिन भी आते हैं, जब आप अपने परिवार और प्यार के बीच सामान्य जीवन जीते हैं. यह संतुलन ही जीवन की खूबसूरती है.’फोटो साभार- @realhinakhan/Instagram
![]()










