Last Updated:
Bhooth Bangla Release Date: सुपरस्टार अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वह अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी कर रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर लॉक हो गई है. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे सितारे नजर आएंगे.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल मई महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे अक्षय कुमार के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की 14 साल बाद पर्दे पर वापसी करा रही है.
View this post on Instagram
![]()










