Last Updated:
साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से अदा शर्मा को बड़ी पहचान मिली थी. संवेदनशील मुद्दे पर बनी इस फिल्म को सुदिप्तो सेन लेकर आए थे. फिल्म जितनी बड़ी हिट साबित हुई, फिल्म को लेकर उतना ही विवाद हुआ था.फिल्म से अदा शर्मा रातों-रात एक स्टार बन गईं.अब एक्ट्रेस ने अपनी इसी फिल्म का एक किस्सा शेयर किया है.
नई दिल्ली. साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. ये फिल्म उन दिनों काफी चर्चा में रही थी. फिल्म में अदा शर्मा के निभाए किरदार शालिनी उन्नीकृष्णन की कहानी ने दर्शकों को दिल में घर कर लिया था. इसी फिल्म का एक टेलीफोन सीन ऐसा था, जिसने शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों को रूला दिया था. अब अदा शर्मा ने उसी सीन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.
अदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत रजनीश दु्ग्गल स्टारर फिल्म 1920 से की थी. इस हॉरर फिल्म में भी उन्होंने काफी जबरदस्त एक्टिंग की थी. लेकिन फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली थी. बाद में साल साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से अदा शर्मा को बड़ी पहचान मिली थी.अब एक्ट्रेस ने फिल्म के एक सीन का जिक्र किया है.
1 सीन पर रो पड़ी थी पूरी टीम
फिल्म का वो सीन जिसमें शालिनी अफगानिस्तान की जेल में कैद होती है और फोन पर अपनी मां से बात करती है, जो केरल में रहती है. फोन पर मां से बात करते हुए जो दर्द, डर और बेबसी को मंजर दिखाया गया है. अदा के मुताबिक, यह सीन पर्दे पर जितना इमोशनल लगता है, उतना ही भावुक माहौल शूटिंग के वक्त भी था. उस वक्त मौजूद वहां हर किसी की आंखें नम हो गई थी. उन्होंने बताया कि जब मैं यह सीन कर रही थी, तो खुद बहुत रो रही थी. सीन खत्म होने के बाद जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो मेरी हेयरड्रेसर, मेकअप आर्टिस्ट, डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर, सब रो रहे थे. कैमरा टीम, डीओपी और लाइटमैन भी अपने आंसू पोंछ रहे थे.
करियर की खास फिल्मों में से है एक
एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कि ‘द केरल स्टोरी’ उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है. उन्होंने कहा कि फिल्म के कई सीन इतने गहरे थे कि शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट खुद को रोक नहीं पाती थी. खासकर फिल्म के आखिर में आने वाला टेलीफोन सीन उनके दिल के बेहद करीब है.अदा ने बताया कि इस सीन को एक ही लंबे टेक में शूट किया गया था. डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बीच में कट नहीं बोला, ताकि भावनाओं की कड़ी टूटे नहीं. अदा ने कहा कि लंबे टेक में परफॉर्म करने से एक्टर पूरी तरह किरदार में डूब जाता है और यही सुदीप्तो सेन की सबसे बड़ी खासियत है.
बता दें अदा ने बताया कि उस वक्त उन्हें टिश्यू पेपर चाहिए था, क्योंकि आंखों के साथ-साथ नाक भी बह रही थी. वह डायरेक्टर से पूछना चाहती थीं कि सीन ओके हुआ या एक और टेक लेना है, लेकिन माहौल उस वक्त इतना इमोशनल था कि कोई कुछ बोल ही नहीं पा रहा था. सुदीप्तो सेन खुद भी रो रहे थे और उनके पीछे खड़े असिस्टेंट डायरेक्टर भी भावनाओं में बह चुके थे.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()











